फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The illegal market is blocking the way... patients are groaning in pain in the ambulance.

Bareilly News: अवैध बाजार रोक रहा राह... एंबुलेंस में कराह रहे रोगी

Wed, 17 Dec 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The illegal market is blocking the way... patients are groaning in pain in the ambulance.
बरेली। कोतवाली से जिला अस्पताल और कुतुबखाना तक का जाम नासूर बनता जा रहा है। कोतवाली से पड़ोस से ही सड़क घेरकर अवैध बाजार लगता है। आधे किलोमीटर में सौ से अधिक ठेले खड़े होते हैं। दो मिनट का सफर अतिक्रमण की वजह से पहाड़ जैसा लगता है। जिला अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस भी इस जाम में फंसती हैं। रोगी कराहते रहते हैं। वर्षों से लग रहे इस बाजार पर पुलिस से लेकर नगर निगम के अधिकारी तक सभी मेहरबान हैं।
विज्ञापन

कुतुबखाना बाजार शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। मंडलभर के ग्राहक यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं। कोतवाली से कुतुबखाना तक दुकानों के बाहर सामान रखकर व फड़ लगाकर अवैध बाजार सजाया जा रहा है। यहीं पर जिला अस्पताल भी है। दिनभर जांच में फंसीं एंबुलेंस हूटर बजाती रहती हैं। कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। दुकानदार कई बार नगर निगम के अधिकारियों से अतिक्रमण को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

सूत्र बताते है कि इस अवैध बाजार में लंबा खेल होता है। फुटपाथ पर निशान लगाकर उसे ठेले वालों को बेच दिया गया है। रोज यहां से वसूली होती है। इससे लाखों रुपये का टैक्स देने वाले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने की अवैध बाजार हटाने की मांग
स्थानीय व्यापारी भी अब अतिक्रमण के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल कई व्यापारियों के साथ नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने मिलने पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण की वजह से व्यापारियों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। पटेल चौक से चौकी चौराहे के बीच फुटपाथ पर कपड़ों की दुकानें तो सर्किट हाउस व जजेज काॅलोनी के पीछे कंबल का अस्थायी बाजार है। श्यामगंज पुल के सामने जूते-चप्पलों का अस्थायी बाजार नियमित रूप से लग रहा है। इनमें अधिकतर व्यापारी बाहर से माल लाकर कर दिए बिना खुलेआम व्यापार कर रहे हैं। दूसरी ओर, शहर के स्थायी दुकानदार करोड़ों रुपये की पूंजी लगाकर, बैंकों से लोन लेकर, दुकानें खरीदकर या किराये पर लेकर व्यापार कर रहे हैं। वह ईमानदारी से कर भी दे रहे हैं, लेकिन इन अवैध बाजारों के कारण उनको नुकसान झेलना पड़ रहा है। नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर अवैध बाजारों को हटाने की मांग की गई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा, जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा, बल्ले ठाकुर, रजत शर्मा, अनमोल तिवारी, प्रतीक मिश्रा, राघव खंडेलवाल, मनजीत सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed