फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The husband threw his first wife out of the house after marrying another woman.

Bareilly News: पति ने दूसरी युवती से निकाह के बाद पहली पत्नी को घर से निकाला

Thu, 08 Oct 2026 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The husband threw his first wife out of the house after marrying another woman.
नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति ने घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने पहले उसे तीन तलाक दिया, फिर हलाला कराकर दोबारा निकाह किया और अब दूसरी युवती से शादी कर उसे भी घर ले आया है। उसे दोबारा घर से निकाल दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसका निकाह 19 मार्च 2023 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसपर उसने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू किया। आरोप है कि 22 मई 2025 को ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि मायके में कई महीने रहने के बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के समझाने पर पति ने उससे शर्त रखी की वह उसके फुफेरे भाई से हलाला कर ले। उस शर्त पर 14 जुलाई 2025 को पति के फुफेरे भाई से उसका निकाह करा दिया गया। अगले दिन 15 जुलाई को निकाह करने वाले युवक ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसने 3 माह 13 दिन की इद्दत पूरी की। बाद में पति ने उससे दोबारा निकाह कर लिया।
विज्ञापन

पहली पत्नी का आरोप है कि दो माह पूर्व उसका पति दूसरी युवती से निकाह कर घर ले आया। विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी ने महिला परामर्श केंद्र को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed