फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The hockey ground in Sai stadium is in a dilapidated condition, players are playing amidst dangers

Bareilly News: साई स्टेडियम में बना हॉकी मैदान खस्ताहाल, खतरों के बीच खेल रहे खिलाड़ी

Mon, 07 Apr 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The hockey ground in Sai stadium is in a dilapidated condition, players are playing amidst dangers
बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (साई) कैंट का हॉकी मैदान खस्ताहाल हो चुका है। वर्ष 2011 में करोड़ों रुपये की लागत से मैदान पर बिछाई गई एस्ट्रोटर्फ जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर से इसकी ऊपरी परत उखड़ चुकी है और जगह-जगह से फट गई है। इससे नीचे की बजरी साफ नजर आने लगी है। मैदान पर गड्ढे बन गए हैं और सतह भी समतल नहीं रह गई। ग्राउंड पर बिछी एस्ट्रोटर्फ के असंतुलित होने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि उक्त मैदान अब अभ्यास और प्रतियोगिताओं की मेजबानी दोनों के लिए अनुपयुक्त है। चूंकि शहर के खिलाड़ियों के पास साई स्टेडियम में ही हॉकी के एस्ट्रो टर्फ पर अभ्यास करने की सुविधा है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अब दो विकल्प हैं कि या तो वह खराब मैदान पर अभ्यास करें या फिर किसी घास के मैदान का सहारा लें।
विज्ञापन

साई प्रबंधन की ओर से पिछले कुछ वर्षों से केंद्रीय लोक निर्माण सीपीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजकर नई एस्ट्रोटर्फ बिछाने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी। हाल ही में एक बार सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मैदान का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान पता चला कि जगह-जगह से टर्फ हटने के कारण, इसकी मरम्मत संभव नहीं है। नई एस्ट्रोटर्फ की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई केंद्र प्रभारी गायत्री देवी कन्नौजिया ने बताया कि टर्फ की खराब स्थिति को लेकर नियमित रूप से संबंधित को पत्र भेजे गए हैं। टीम आती है, निरीक्षण करके जाती है। उसके बाद कोई एक्शन नहीं होता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed