{"_id":"671eca72e61963aefc03c734","slug":"the-health-worker-made-the-video-viral-before-dying-saying-i-was-trapped-after-buying-a-house-the-domineering-father-and-son-were-threatening-me-bareilly-news-c-4-bly1015-510757-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वास्थ्य कर्मी ने मरने से पहले वायरल किया वीडियो, बोला- मकान खरीदकर फंस गया था, दबंग पिता-पुत्र धमका रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वास्थ्य कर्मी ने मरने से पहले वायरल किया वीडियो, बोला- मकान खरीदकर फंस गया था, दबंग पिता-पुत्र धमका रहे थे
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य कर्मी नीरज वाल्मीकि ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में वीडियो बनाया था। इसमें उसने कहा है कि वह मकान खरीदकर फंस गया था, दबंग पिता-पुत्र उसे धमका रहे थे। पत्नी नीतू वीडियो में पति की टीस देख रो पड़ीं। उसने परिजनों के साथ जाकर इज्जतनगर थाने में पड़ोसी व उसके दो बेटों के खिलाफ तहरीर देकर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार रात इज्जतनगर क्षेत्र की कैलाशपुरम कॉलोनी में नीरज वाल्मीकि (48) ने खुदकुशी कर ली थी। अब नीरज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नीरज ने बताया है कि उन्होंने यहां मकान लेकर गलती कर दी थी। नीरज ने पुलिस की कार्यशैली, जाति व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर करीब 15 मिनट के दो वीडियो बनाए थे, जो अब वायरल हो रहे हैं।
महिला मित्र के सामने की बेइज्जती
नीरज ने वीडियो में बताया है कि वह एक आशा कार्यकर्ता को यह मकान दिखाने लाए थे। उन्हें किसी परिचित को इसे किराये पर दिलवाना था। तभी पड़ोसी के दो लड़कों ने उन्हें रोककर धमकाया। कहा कि इस मकान को खरीद तो लिया है पर बेचने की गलती न करना। मकान बेचो तो केवल वही खरीदेंगे।