फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The head master of primary school Sahajanpur Hetram suspended

Bareilly News: प्राथमिक विद्यालय सहजनपुर हेतराम के प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 16 Apr 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The head master of primary school Sahajanpur Hetram suspended
बरेली। प्राथमिक विद्यालय सहजनपुर हेतराम में तैनात प्रधानाध्यापक को बीएसए ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ से मामले की जांच कराई थी। इसमें दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


भुता ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहजनपुर हेतराम के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह काफी समय से तैनात है। वह छात्र-छात्राओं को पढ़ने में रूचि नहीं ले रहे थे। विद्यालय परिसर में धूम्रपान करते थे। इससे विद्यालय का माहौल खराब हो रहा था। मिड-डे मील में रोजाना खिचड़ी ही बनवाई जा रही थी। ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की थी। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी मझगवां से इसकी जांच कराई। बीईओ की विस्तृत जांच में आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजय सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed