फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The hand of a youth who went to sell a SIM card was broken, a report was filed

Bareilly News: सिम बेचने गए युवक का हाथ तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 May 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The hand of a youth who went to sell a SIM card was broken, a report was filed
शीशगढ़। बुलाने पर एक कंपनी का सिम बेचने गए युवक पर दुकानदार व उसके साथियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ टूट गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैज निवासी शीशगढ़ ने बताया कि वह एक कंपनी के सिम बेचने का काम करते हैं। ग्राम जाफरपुर निवासी तालिब आए दिन फोन करके सिम लेने का बहाना करके बुलाता है, लेकिन सिम नहीं लेता है। उक्त ने फिर उसे फोन करके सिम लेने के नाम पर अपनी दुकान पर बुलाया, लेकिन सिम नहीं लिए। विरोध करने पर दुकानदार तालिब ने भूरा, आसिफ व दो अन्य लोगों को बुलाकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने उपरोक्त सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


--



लोहे की रॉड मारकर युवक को घायल किया

फतेहगंज पूर्वी। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव शहपुरा कुइयां निवासी रूपराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दस तारीख को वह अपने गांव से गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में गया था। वहीं, उसके गांव के चरन सिंह व प्रमोद निवासी गांव बरखेड़ा थाना भुता भी आए थे। उक्त लोग रूपराम के साथ गाली-गलौज करने लगे। उस समय तो वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया, लेकिन रात में जब वह बाइक से घर लौट रहा था तो उक्त लोगों के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने हसनापुर गांव की पुलिया के पास उसे घेर लिया और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। रूपराम ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed