{"_id":"297ddf99558c09ee8b9439b6526ec6bb","slug":"the-gulf-countries-have-become-less-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम हो गए खाड़ी देशों को जाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम हो गए खाड़ी देशों को जाने वाले
बरेली
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले कुछ माह से खाड़ी देशों में उपद्रव के कारण वहां जाने वाले कामगारों और पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। इसका असर पासपोर्ट कार्यालयों पर भी दिखने लगा है। निर्धारित कोटे से आधे ही पासपोर्ट आवेदक पहुंच रहे हैं। नतीजतन अप्वाइंटमेंट आसानी से मिलने लगा है। भारत से मिस्त्री, नर्स, दस्तकार आदि भारी तादाद में खाड़ी देशों में जाते हैं। अब यूरोप से लगे इन देशों में माहौल खराब होने से जाने वालों की संख्या काफी कम हुई है। भारतीय पर्यटक भी यूरोप टूर पर जाने से भी परहेज कर रहे हैं। पिछले कुछ माह से स्थिति यह है कि हर दिन आठ सौ आवेदनों के निर्धारित कोटे से भी आधे ही आवेदन पहुंच पा रहे हैं।
दो दिन में अप्वाइंटमेंट
पिछले वर्ष तक अप्वाइंटमेंट पाने के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी होती थी। शाम चार बजे तक आवेदक कंप्यूटर पर अप्वाइंटमेंट पाने को जूझते नजर आते थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि दो दिन में ही समय मिलने लगा है। तत्काल कोटा में पहले से ही ऐसी स्थिति है।
वर्जन
निर्धारित कोटा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। खाड़ी देशों में उपद्रव आदि फैक्टर हो सकता है। अब आसानी से अप्वाइंटमेंट मिल रहा है।
- एनसी बिष्ट, पासपोर्ट अधिकारी।
पासपोर्ट इंफो::
हर माह औसतन जारी पासपोर्ट 14,000
घटकर रह गए 7,900
विज्ञापन
हर दिन आवेदन कोटा 800