Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The government took cognizance, targeting colonies and markets built on sealed land.

Bareilly News: शासन ने लिया संज्ञान, सीलिंग की जमीन पर बनीं कॉलोनियां और मार्केट निशाने पर

Thu, 26 Feb 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The government took cognizance, targeting colonies and markets built on sealed land.
बरेली। सीलिंग की जमीन पर कॉलोनियों और 20 दुकानों की मार्केट बनाने से जुड़े मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, आवास एवं शहरी नियोजन के विशेष सचिव ओम प्रकाश पांडेय और अपर निदेशक (नगर भूमि सीमारोपण) नीरज शुक्ला के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आरोपी सुर्खा छावनी निवासी मोहसीन और उसके भाइयों हस्सान, मोनिश व अन्य लोगों के विरुद्ध जांच एसडीएम सदर को साैंपी गई है। तीन दिन में नजरी नक्शा सहित जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

13 फरवरी को शासन की तरफ से आदेश मिलने के बाद बुधवार को एडीएम सिटी/सक्षम प्राधिकारी नगर भूमि सीमारोपण सौरभ दुबे की ओर से जांच के निर्देश जारी किए हैं। उधर, जांच अधिकारी ने भी अपने अधीनस्थों के माध्यम से पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने कहा है कि अन्य शिकायतों के साथ ही नगर सीलिंग के गांव महलमऊ में स्थित गाटा-177 रकबा 0.0640 वर्ग मीटर एवं 181 पर रकबा 0.0630 वर्ग मीटर और गांव रहपुरा चौधरी स्थित गाटा-85 पर रकबा 0.8190 वर्ग मीटर भूमि के संबंध अवैध कब्जे का उल्लेख है। इसलिए पूरे प्रकरण में विधिवत जांच के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायतकर्ता भगवा-ए-हिंद फाउंडेशन के अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने शिकायत में दावा किया है कि मोहसीन अपने भाइयों हस्सान, मोनिश ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध रूप से मिनी बाइपास से जुड़े गांवों में नगर सीलिंग की हजारों बीघे जमीन बेच दी है। इसके भाइयों के विरुद्ध इज्जतनगर थाना प्रेमनगर में जमीन कब्जाने के कई मामले दर्ज हैं।

शिकायतकर्ता ने मोहसीन को दरगाह से जुड़े एक मियां का सगा दामाद और मौलाना तौकीर रजा का चचेरा बहनोई बताया है। शिकायतकर्ता ने मिनी बाइपास पर बेची गई नगर सीलिंग की जमीन खेत नंबर 177 व 181 के बैनामों, गाटा, रकबा आदि का विवरण भी दिया है। रहपुरा चौधरी मिनी बाइपास पर खेत-85 रकबा 0.8190 हजार वर्ग मीटर के इकरारनामे का भी विवरण शिकायत में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed