{"_id":"64a08d73401215e3df09bfa8","slug":"the-government-asked-for-a-report-on-the-quality-of-the-mid-day-meal-bareilly-news-c-4-noi1138-196469-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिड-डे मील की गुणवत्ता पर शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिड-डे मील की गुणवत्ता पर शासन ने मांगी रिपोर्ट
Sun, 02 Jul 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शासन स्तर से विशेष रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसके तहत शिक्षा विभाग को मिड-डे मील की स्थिति पर रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। इसमें पिछले तीन दिनों में मिड-डे मील की स्थिति, छात्र संख्या, कितने विद्यार्थियों ने भोजन किया और कितनों ने नहीं किया आदि का विवरण देना होगा।
स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने डीआईओएस और बीएसए को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। अब डीआईओएस और बीएसए की ओर से इसी सप्ताह विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीईओ, डायट प्रवक्ताओं, एसआरजी, एआरपी और जिला समन्वयकों की टीम स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। स्कूलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, चहारदीवारी, फर्नीचर आदि 19 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।