फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl, who had come to get married, had taken her brother and maternal uncle by putting them in the car.

प्रेमविवाह करने पहुंची थी युवती, भाई और मामा ले गए थे कार में डालकर

Sun, 08 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The girl, who had come to get married, had taken her brother and maternal uncle by putting them in the car.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

सर्किट हाउस के बाहर से दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेमी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

बरेली। सर्किट हाउस के बाहर से दिनदहाड़े युवती के अपहरण के मामले का पुलिस ने फजीहत होने के बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हाफिजगंज क्षेत्र की युवती प्रेमविवाह करने के लिए बरेली पहुंची थी। यहां सर्किट हाउस के बाहर से उसका भाई और मामा उसे कार में डालकर ले गए थे। शुक्रवार को युवती की ओर से प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवती सर्किट हाउस के पास खड़ी थी। अचानक सर्किट हाउस की ओर से कार पहुंची और उसमें सवार दो युवक युवती को जबरन कार में डालकर ले गए। युवती ने शोर मचाया तो एक सिपाही ने कार का पीछा भी किया लेकिन कार सवारों ने उसे कुचलने की कोशिश की तो वह रुक गया। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण के मामले को शुक्रवार शाम तक कोतवाली पुलिस नकारती रही लेकिन उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया और फिर फजीहत हुई तो पूरे मामले का खुलासा किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवती हाफिजगंज क्षेत्र की रहने वाली थी। चार अगस्त की सुबह गांव के बाहर से भुता के गांव कीरतपुर में रहने वाला प्रशांत पटेल उर्फ सोनू कुर्मी उसे बहलाकर ले गया। पांच अगस्त को दोनों शादी करने के उद्देश्य से बरेली पहुंचे थे। युवती सर्किट हाउस पर खड़ी थी, तभी युवती के मामा और भाई वहां पहुंचे और उसे कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को उठाया फिर दर्ज कराई रिपोर्ट

सर्किट हाउस के बाहर से युवती को ले जाने के बाद शुक्रवार को उसकी ओर से थाना हाफिजगंज में भुता के गांव कीरतपुर निवासी प्रशांत पटेल, तिवरिया के लोकेश पटेल और योगेश कुमार के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया है कि चार अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे घर के बाहर झाडू़ लगाने के दौरान उसका परिचित प्रशांत पटेल शादी का झांसा देकर अपने दोस्तों की मदद से उसे अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां बंधक बनाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।

इस तरह खुला मामला

बताया जाता है कि युवती को कार में डालकर ले जाने के दौरान जिस सिपाही ने पीछा किया था, उसने कार का नंबर नोट कर लिया था। मगर कोतवाली पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो पुलिस सक्रिय हुई और नंबर के आधार पर कार को ट्रेस करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed