{"_id":"68bdf3035833b061f40caefd","slug":"the-girl-was-molested-attacked-to-force-her-to-convert-and-marry-him-bareilly-news-c-4-vns1074-720673-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती से छेड़खानी, धर्म परिवर्तन व निकाह का दबाव बनाने के लिए किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती से छेड़खानी, धर्म परिवर्तन व निकाह का दबाव बनाने के लिए किया हमला
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र की युवती पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया गया। मना करने पर शनिवार को कुतुबखाना के पास घेरकर उस पर हमला किया गया।
हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंचकर युवती ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की दो टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
युवती ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि कुछ दिन पहले वह कोहाड़ापीर पुलिया स्थित राईयान उर्फ बिट्टू की दुकान पर अपनी मिक्सी ठीक कराने गई थी। इस दौरान राईयान ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे लगातार कॉल कर परेशान करने लगा।
आरोप है कि राईयान युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। युवती ने धर्म अलग होने का हवाला देकर मना कर दिया तो राईयान ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। चार सितंबर को युवती अपनी मां के साथ उसकी दुकान पर गई। वहां राईयान ने उसे अपने परिवार से मिलवाया।
विज्ञापन
वहां उसकी बहन, बहनोई और मां मौजूद थीं। सभी ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डाला। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि छह सितंबर की शाम को युवती घी मंडी जा रही थी तो राईयान उर्फ बिट्टू ने उसका पीछा किया।
लोहे की रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवती के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं, वह बेहोश हो गई। बिट्टू ने उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को बचाया। ब्यूरो