{"_id":"652af382275852376e055d67","slug":"the-girl-was-killed-by-hanging-or-committed-suicide-investigation-will-reveal-bareilly-news-c-4-1-bly1032-268148-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्ची को लटकाकर मारा या आत्महत्या की, जांच में होगा पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्ची को लटकाकर मारा या आत्महत्या की, जांच में होगा पर्दाफाश
विज्ञापन
हाफिजगंज। गौंटिया लाड़पुर में बच्ची मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि से पेंच फंस गया है। पुलिस की विवेचना से ही अब स्थिति साफ होगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, बच्ची ने आत्महत्या की तो उसकी वजह भी जाननी होगी।
हाफिजगंज के गांव गौंटिया लाड़पुर में शुक्रवार को धर्मेंद्र कुमार की 11 वर्षीय पुत्री रिद्धिमा गंगवार का शव घर के कमरे की चौखट पर लटका मिला था। धर्मेंद्र ने हत्या का आरोप लगाकर गांव में ही रहने वाले समधी गंगादेव व अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई थी। पुलिस ने गंगादेव के साथ ही उसके बेटे को भी थाने में बैठाकर पूछताछ की और कई नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी।
घटना के दौरान शव की स्थिति व हालात से मामला हत्या का ही लग रहा था। शनिवार को पैनल से कराए पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आने से पेंच फंस गया है।
-- --
पुलिस को तलाशने होंगे जवाब
- सवाल उठ रहा है कि अगर हत्या का मामला है तो कोई एक व्यक्ति बच्ची को उठाकर फंदे पर नहीं लटका सकता। दो या तीन लोग ही कम से कम ऐसा कर सकते हैं। घनी बस्ती के बीच आखिर किस वक्त ये लोग घुसे और निकले जो किसी ने नहीं देखा। अगर इसे आत्महत्या माना जाए तो चौंकाने वाली बात ये है कि इतने ऊपर बच्ची आखिर कैसे लटक गई। अगर बच्ची ने आत्महत्या की तो उसकी क्या वजह थी जो परिवार को भनक ही नहीं लगी। पुलिस के सामने खुलासे को लेकर यह चुनौतियां होंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शव का किया अंतिम संस्कार
- शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो तो माता-पिता का रो-रोकर बुरा था। शव देखने वालों का तांता लग गया। गांव के लोगों की आंखें नम थीं। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।