फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl 's family protested at Collectorate

लड़की के परिवार वालों का कलेक्ट्रेट पर धरना

Fri, 15 Jan 2016 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 15 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भमौरा की नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर उसके परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। पीड़ित परिवार का कहना था कि डीएम साहब हमारी लड़की को दूसरे समुदाय का लड़का अगवा कर ले गया है, उसे बरामद कराओ। धरने की सूचना पर मिलते ही भमौरा पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की बरामद न होने पर कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

लड़की के पिता का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय से उसका अकेला परिवार की गांव में रहता है। गांव के ही दीनानाथ, रोशनलाल, घनश्याम, चंद्रप्रकाश, बबलू, प्रेमशंकर, रामसेवक आदि उनका शोषण कर रहे हैं। उनसे जबरन अपने खेतों में मजदूरी करवाई जाती है। मना करने पर बेइज्जत करते हैं। 31 दिसंबर की रात करीब दस बजे उसकी नाबालिग बेटी नल से पानी भरने के लिए गई थी। बबलू, प्रेमशंकर और रामसेवक उसे जबरन मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसएसपी को मिलकर भी उन्होंने मुकदमा लिखाने की गुहार लगाई थी। आरोपी तमंचों लेकर खुलेआम धमका रहे हैं। फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। 11 जनवरी को आरोपी उसके घर में घुस आए। उन्होंने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके कपड़े भी फाड़कर अश्लील हरकतें करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि मुकदमा वापस न लिया तो जान से मार डालेंगे। सीओ एलआईयू की रिपोर्ट पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने एसओ भमौरा से बात करके लड़की को बरामद करने के आदेश दिए। भमौरा के एक दरोगा भी धरने पर बैठे पीड़ितों के पास बात करने पहुंचे और दो दिन का समय मांगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। एसओ केके यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed