{"_id":"64c2cbb2826d7506cb085377","slug":"the-girl-is-adamant-on-marrying-a-lover-of-another-religion-the-family-is-busy-in-persuading-baheri-news-c-124-1-sbly1010-215-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करने पर अड़ी युवती, देर रात तक थाने में हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करने पर अड़ी युवती, देर रात तक थाने में हुआ हंगामा
Fri, 28 Jul 2023 01:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:04 PM IST
सार
बहेड़ी के मुख्य बाजार में प्रेमी युगल को लोगों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले आई। वहां युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के बहेड़ी कस्बे के मुख्य बाजार में खरीदारी को आए अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। देर रात तक उसके परिजन उसे समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एक गांव की युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों खरीदारी करने बहेड़ी आए थे। इसी दौरान युवती के समुदाय के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जैसे-तैसे बचकर वह एक वाहन एजेंसी में घुस गए। एजेंसी से खींचकर महिलाओं ने युवती की पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें बचाकर थाने ले आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घरवालों ने पकड़ा, रातभर कमरे में रखा बंद, सुबह करा दिया निकाह
विज्ञापन
दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, मगर वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। सूचना पर धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंच गए। देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा। इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही।