{"_id":"64b3014107d4026ab20c0696","slug":"the-gateman-of-the-railway-was-tied-and-looted-the-miscreants-took-the-signal-cable-bareilly-news-c-4-noi1138-206415-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे के गेटमैन को बांधकर लूटा, सिग्नल केबल ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे के गेटमैन को बांधकर लूटा, सिग्नल केबल ले गए बदमाश
Sun, 16 Jul 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा में अभयपुर रिठौरा रोड स्थित रेल क्रॉसिंग संख्या 230 पर शुक्रवार देर रात 2:30 बजे बदमाशों ने गेटमैन को बांधकर डाल दिया और नकदी-मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश सिग्नल केबल भी मैजिक वाहन में भरकर ले गए।
भाेजीपुरा में अभयपुर रिठौरा रोड रेलवे क्रॉसिंग संख्या 230 पर शुक्रवार रात गेटमैन देवेंद्र की ड्यूटी थी। देर रात 2:30 बजे सात-आठ बदमाश केबिन में घुस आए। गेटमैन देवेंद्र कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे बांधकर डाल दिया। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। देवेंद्र से नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने सिग्नल केबल मैजिक वाहन में लाद ली। शनिवार तड़के चार बजे यहां से एक मालगाड़ी गुजरी। लोको पायलट ने क्रॉसिंग का गेट खुला देखा तो मालगाड़ी रोक दी। मालगाड़ी के रुकने पर बदमाश भाग गए।
मालगाड़ी का गार्ड कुलदीप गुप्ता ने गेटमैन के केबिन में पहुंचकर आवाज लगाई तो उसके चिल्लाने की आवाज आई। गार्ड ने उसी समय इसकी सूचना कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बदमाशों की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भोजीपुर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर आरपीएफ बरेली सिटी नरेश मीणा ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिग्नल केबल चोरी नहीं हुई है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। गेटमैन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
भोजीपुरा थाने में भी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
भोजीपुरा। गेटमैन देवेंद्र की तहरीर पर भोजीपुरा थाना पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में गेटमैन ने बताया है कि सात-आठ बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर 600 रुपये और मोबाइल लूट लिया। उसने घटना का समय रात 1:30 बजे के आसपास बताया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा नीरज मलिक का कहना है कि गेटमैन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गेटमैन वारदात का जो समय बता रहा है उसके आसपास ही उसकी मोबाइल कॉल पर कर्मपुर कत्था फैक्टरी के पास वाले गेटमैनों से बात हुई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद