{"_id":"610c3fd08ebc3eaaba5f47a5","slug":"the-gangman-was-killed-by-a-bullet-fired-in-a-gunfight-bareilly-news-bly455425614","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की छीनाझपटी में चली गोली से हुई थी गैंगमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे की छीनाझपटी में चली गोली से हुई थी गैंगमैन की मौत
विज्ञापन
हत्यारोपी शानू मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी में पीली मिट्टी इलाके में जुआ के फड़ पर हुई थी घटना
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने पीली मिट्टी इलाके में गुलाबबाड़ी निवासी रेलवे गैंगमैन धर्मेंद्र की हत्या के मामले में नवादा शेखान में रहने वाले शानू मौर्य को सेटेलाइट से गिरफ्तार कर लिया है। वह सेटेलाइट से बस पकड़कर कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में शानू ने पुलिस को बताया कि छीनाझपटी में तमंचे से गोली चल जाने से गैंगमैन धर्मेंद्र की जान गई थी।
गौरतलब है कि रविवार को पीली मिट्टी इलाके के मैदान में धर्मेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। आसपास के लोगों का कहना था कि वहां जुआ हो रहा था। उसमें विवाद होने पर गोली चली थी। धर्मेंद्र के बड़े भाई शिवकुमार का आरोप था कि शानू मौर्य उनके भाई को घर से बुलाकर ले गया था। बाद में उसने दो अन्य लोगों के साथ गोली मारकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शानू उनके भाई को धमकाकर उनसे अवैध वसूली करता था।
बृहस्पतिवार को बारादरी पुलिस ने शानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो शानू ने बताया कि पीली मिट्टी मैदान में तस्लीम उर्फ फूटा, हरिओम, धर्मेंद्र, अशरफ और वह खुद ताश खेल रहे थे। शानू के मुताबिक इसी दौरान धर्मेंद्र और अशरफ के बीच बहस होने लगी। उसने बीच बचाव की कोशिश की तो अशरफ उससे भिड़ गया। अशरफ को धमकाने के लिए उसने तमंचा निकाला तो वह उसे छीनने लगा। इसी छीनाझपटी में गोली चल गई, जो नीचे बैठे धर्मेंद्र को लगी। इसके बाद वे सभी भाग निकले। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।