{"_id":"579bad114f1c1baf4521e02c","slug":"the-friend-left-the-seminary-student-escaped-the-tiniest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने छोड़ा मदरसा तो नन्हा छात्र भी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने छोड़ा मदरसा तो नन्हा छात्र भी भाग निकला
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पांच साल का एक बच्चा अपने दोस्त के बिना कक्षा में इतना परेशान हो गया कि मदरसा छोड़कर भाग निकला। झारखंड के एक छोटे से गांव का रहने वाला बच्चा सीबीगंज के विधौलिया में स्थित फैजल उलूम मदरसे में रहकर बीते एक साल से पढ़ रहा था। जुलाई में जब नया सत्र शुरू हुआ तो उसके दोस्त ने मदरसे में दाखिला नहीं लिया। मदरसा प्रबंधक शकील अहमद का कहना है कि हमउम्र दोस्त के चले जाने से वह अकेला और गुमसुम रहता था। जंक्शन पर भटकता बच्चा एक सप्ताह पहले पुलिस को मिला, उसे चाइल्ड लाइन के पास रखा गया था। टीम बच्चे का घर ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान छात्र को ढूंढ रहे मदरसा प्रबंधक पुलिस के संपर्क से छात्र तक पहुंचे। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द किया गया है। चाइल्ड लाइन टीम के रमनजीत ने बताया कि बच्चा दो दिन तक यही कहानी बताता रहा कि वह अपनी मां के साथ नानी के घर जा रहा था। जंक्शन पर जब ट्रेन रुकी तो वह पानी पीने को उतरा और मां से बिछड़ गया। मदरसे से भागने की बात उसने तब स्वीकार की जब मदरसा प्रबंधक पुलिस की मदद से उन तक पहुंचे।
विज्ञापन