{"_id":"66bbe3e274978d81a30b85d4","slug":"the-flag-with-ambedkars-photo-installed-at-the-village-secretariat-was-taken-down-demonstration-bareilly-news-c-4-1-bly1039-459397-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्राम सचिवालय पर लगा आंबेडकर का फोटोयुक्त झंडा उतरवाया, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्राम सचिवालय पर लगा आंबेडकर का फोटोयुक्त झंडा उतरवाया, प्रदर्शन
विज्ञापन
थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
हाफिजगंज। ग्राम सचिवालय पर दलित समाज के लोगों ने तिरंगा के नीचे बाबा साहेब का फोटोयुक्त झंडा लगाया, जिस पर उसी समुदाय के दूसरे पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया। नोकझोंक बढ़ने के बाद मामला थाने तक पहुंचा। इसमें एक पक्ष ने झंडा हटाने पर गांव से पलायन तक की चेतावनी दे दी। हालांकि मंगलवार शाम तक तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने झंडा उतरवा दिया। इसके बाद गुस्साए दलित समाज के पक्ष के लोगों ने थाना घेरकर प्रदर्शन किया और झंडा लगाने की मांग करने लगे।
थाना हाफिजगंज के गांव बकैनिया में बने ग्राम सचिवालय पर दलित समाज के लोगों ने बाबा भीमराव आंबेडकर का फोटो लगाकर एक झंडा मुख्य द्वार पर लगा दिया, जिस पर जय भीम भी लिखा हुआ था। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भीम आर्मी का झंडा बताकर विरोध करना शुरू कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्ष के लोग तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। एक पक्ष ने बाबा साहेब के झंडे के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज को भी लगा दिया। तहरीर देकर कहा की हर घर झंडा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज ही लगना चाहिए। इसके अलावा और कोई भी झंडा नहीं लगना चाहिए। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की, लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला।
सूचना पर हल्का लेखपाल जगदीश कुमार पहुंचे, जिन्होंने भी आला अधिकारियों को अवगत कराया। शाम को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में झंडा उतरवा कर राष्ट्रीय ध्वज को फहरा दिया। इसके बाद रात में दलित समाज के दर्जनों लोग नवाबगंज के एक नेता के साथ थाने पर पहुंच गए और थाना परिसर में धरना देने लगे। इस बीच पुलिस ने दलित समाज के लोगो से कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का किसी भी हाल में अपमान नहीं होने दिया जाएगा और मौजूद दलित समाज के लोगों को समझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
मालखाने में रखवाया झंडा
अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह यादव ने कहा कि दलित समाज के लोगों को झंडा सुपुर्द करने के लिए कहा तो कोई आगे नहीं आया। इस बीच पुलिस ने बाबा साहेब के चित्र वाले झंडा को सम्मानपूर्वक थाने के मालखाने में रखवा दिया है। इधर, हल्का इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि आला-अधिकारियों से कोई निर्देश मिलता है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद