Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The five-day Festival of lanterns from tomorrow

पांच दिवसीय दीपोत्सव कल से

Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The five-day Festival of lanterns from tomorrow
The five-day Festival of lanterns from tomorrow - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पांच दिवसीय दीपोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन त्रियोदशी पर धनतेरस है। इसका योग गुरुवार से लग जाएगा। इस बार धनतेरस पर खास योग बन रहा है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता अनुसार धनवंतरि ऋषि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तभी से यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन आयुर्र्वेद और अन्य चिकित्सा क्षेत्रों में पूजा पाठ आदि होता है। पंडित रमेश चंद तिवारी ने बताया कि गुरुवार शाम 5.11 बजे से त्रियोदशी लगेगी। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार पूरे दिन धनतेरस योग है। दोपहर 12 से 1.30 बजे के बीच खरीददारी से बचें। मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6.17 से 9.07 तक लाभ और अमृत योग चौघड़िया मुहूर्त है। सुबह 10.32 से 11.57 दोपहर तक शुभ और दोपहर 2.47 से 5. 37 तक चाल लाभ चौघड़िया योग है।
आचार्य ने बताया कि इस बार धनतेरस पर कुछ खास योग हैं। शुक्रवार सुबह से त्रियोदशी मनाई जाएगी। इस दिन चंद्र देव अपने पुत्र बुध की कन्या राशि में विचरण करेंगे। खास बात यह है कि चंद्रमा चांदी कारक है तो बुध सोने का, वहीं चांदी लक्ष्मी की प्रतीक और सोना गणेश जी का। अनुराग शंखधार ने बताया कि सोना चांदी निर्मित धातुएं खरीदना ज्यादा शुभ होगा। यह पूरे वर्ष संपन्नता का प्रतीक रहेगा।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि हनुमान जयंती और छोटी दिवाली शनिवार 29 अक्टूबर को है, जबकि मुख्य दीपोत्सव यानी दीपावली रविवार 30 अक्टूबर को है। सोमवार को गोवर्धन पूजा और मंगलवार पहली नवंबर में भाई दूज मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed