{"_id":"575b17b54f1c1b507e9c5659","slug":"the-first-trains-will-run-ner-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनईआर के प्लेटफार्म से जल्द दौड़ सकेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर के प्लेटफार्म से जल्द दौड़ सकेंगी ट्रेनें
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफार्म से जल्द ही ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। इस प्लेटफार्म से रामगंगा रेलवे स्टेशन तक ब्राडगेज के इंटरलाकिंग का काम शुक्रवार को एनईआर ने शुरू करा दिया। अफसरोें का कहना है कि अगले सप्ताह तक इंटरलाकिंग का काम पूरा हो जाएगा। निरीक्षण में ओके रिपोर्ट आने पर ही एनईआर जंक्शन स्थित अपने प्लेटफार्म से कासगंज रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा।
अब तक कासगंज रूट पर आगरा फोर्ट समेत कुछ अन्य पैसेंजर ट्रेनें एनईआर बरेली जंक्शन स्थित उत्तर रेलवे के प्लेटफार्म से चला रहा है। इस बीच पिछले दो साल से जंक्शन से रामगंगा तक चल रहा ब्राडगेज का काम लगभग आखिरी चरण में आ गया है। रामगंगा स्टेशन पर भी काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ रामगंगा और जंक्शन स्टेशनों के बीच इंटर लाकिंग होनी है, जिसका काम शुक्रवार को शुरू हो गया। वैसे यह काम पिछले साल ही पूरा होना था लेकिन काम में ढिलाई की वजह से लेट हो गया। रामगंगा क्षेत्र में महेशपुर फाटक के पास पुलिया का निर्माण भी काफी समय तक फंसा रहा। वो भी पूरा हो चुका है। बरेली जंक्शन पर भी एनईआर के स्टेशन का काम फाइनल हो चुका है। इंटर लाकिंग होने के बाद आगरा फोर्ट समेत कुछ अन्य ट्रेनें भी एनईआर कासगंज रूट पर शुरू कर सकता है।