{"_id":"5e4973af8ebc3ee5e86a5428","slug":"the-firing-triggered-a-complete-outcry-yet-the-police-described-the-incident-as-false-bareilly-news-bly3961628167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा मोहल्ला थर्राया, फिर भी पुलिस ने घटना को झूठा बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा मोहल्ला थर्राया, फिर भी पुलिस ने घटना को झूठा बताया
विज्ञापन
आसमां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमां हत्याकांड पर और खूनखराबे के आसार
बरेली। आसमां हत्याकांड तो नहीं खुल सका उल्टे पुलिस की बेपरवाही हजियापुर में और तनाव बढ़ा रही है। शनिवार रात दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद रात में ही डरी हुई औरतों ने घंटों पुलिस चौकी पर शोर मचाया लेकिन फिर भी बारादरी पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताकर पल्ला झाड़ लिया। देर रात एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस हजियापुर पहुंची जरूर मगर कुछ देर यहां रुककर लौट गई।
हजियापुर में शनिवार रात दो गुटों के बीच झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। पूछताछ में सामने आया था कि आसमां हत्याकांड की छानबीन के दौरान इलाके में हाजी गुड्डू के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने इलाके के ही सुलेमान के दो बेटों को पूछताछ के लिए उठाया था। जिन्हें फिर छोड़ भी दिया गया था। लेकिन इस प्रकरण से दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इस पर शनिवार सुबह गालीगलौज के बाद रात को दोनों पक्ष दोबारा आमने सामने आ गए थे। फिर दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई थी। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी पर भी इलाके की महिलाओं ने हंगामा किया था। देर रात तक पुलिस भी इलाके में सक्रिय बनी रही थी। इलाके में इतना हंगामा और फायरिंग होने के बावजूद बारादरी थाना पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। देर रात सुलेमान की तरफ से थाने में दी गई तहरीर पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक पक्ष के लोग आसमां के संबंधी भी हैं।
आसमां हत्याकांड में भी पुलिस के हाथ खाली
हजियापुर में बुधवार को दिनदहाड़े गला काटकर हुई आसमां की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। पति पर शक होने के बाद पुलिस ने उसके पति शमीम को हिरासत में लिया था। लेकिन कोई ठोस साक्ष्य न मिन पाने के कारण उसे अगले ही दिन छोड़ दिया गया था। पुलिस अभी घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस के मुताबिक इलाके के ही कुछ लोगों पर उन्हें शक है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
‘फायरिंग होने की जानकारी नहीं है लेकिन तहरीर आई है तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हत्या के मामले में भी छानबीन जारी है। इलाके के ही कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।’
- अभिषेक वर्मा, सीओ थर्ड/एएसपी