{"_id":"6792b35129daec59790dee17","slug":"the-file-did-not-reach-ad-office-after-the-deadline-ended-bareilly-news-c-4-lko1064-567189-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोहलत खत्म पर एडी ऑफिस नहीं पहुंची फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोहलत खत्म पर एडी ऑफिस नहीं पहुंची फाइल
विज्ञापन
सीएमओ बोले- अवकाश से लौटने पर नोडल अधिकारी देंगे फाइल
बरेली। पिछले वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में वित्त एवं लेखाधिकारी के हस्ताक्षर किए बिना लाखों के बिल भुगतान के प्रकरण में बृहस्पतिवार को भी सीएमओ कार्यालय से संबंधित फाइल एडी हेल्थ कार्यालय नहीं पहुंची। एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने अनुस्मारक भेजने की बात कही है।
तीन दिन पूर्व शासन के निर्देश पर एडी हेल्थ ने जांच शुरू की थी। आरोप था कि सीएमओ कार्यालय में बीते वित्तीय वर्ष में मार्च के आखिरी सप्ताह में बगैर विभागीय वित्त एवं लेखाधिकारी के हस्ताक्षर किए बिल का भुगतान कर दिया गया। जिसकी जानकारी वित्त एवं लेखाधिकारी को भी नहीं दी गई, न ही उनसे बिल को कमिटेड कराया। नियमों को दरकिनार कर भुगतान की जांच शासन ने शुरू कराई है। तीन दिन पूर्व एडी हेल्थ ने सीएमओ को पत्र भेजकर संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा था, लेकिन फाइल न मिलने पर दो दिन की मोहलत दी थी।
बृहस्पतिवार को भी फाइल नहीं पहुंची। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह का कहना है कि नोडल अधिकारी अवकाश पर हैं। फाइल उन्हीं के पास है। जब वे आएंगे तो फाइल लेकर एडी हेल्थ ऑफिस जाएंगे। ब्यूरो