फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fatwa was issued not because of a Hindu-Muslim dispute but because of a Sunni-Wahhabi conflict.

Bareilly News: हिंदू-मुस्लिम विवाद नहीं, सुन्नी-वहाबी के चक्कर में किया था फतवा

Mon, 15 Dec 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The fatwa was issued not because of a Hindu-Muslim dispute but because of a Sunni-Wahhabi conflict.
भोजीपुरा। बेटी की शादी में फतवा जारी होने की वजह से खाना खराब होने के मामले में शिकायतकर्ता ताहिर अली ने कदम पीछे खींच लिए हैं। रविवार को थाने पहुंचे शिकायतकर्ता ने लिखित में शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने सबूत बताए जा रहे ऑडियो को सुना तो मामला हिंदू-मुस्लिम विवाद की बजाय सुन्नी और वहाबी मत का निकला।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर जाटान निवासी ताहिर अली ने आईजीआरएस व अधिकारियों को पत्र देकर बताया था कि उनकी बेटी का निकाह तीन दिसंबर को था। एक दिसंबर को उन्होंने हिंदू समाज के लोगों को दावत की। दो दिसंबर को मुस्लिम समाज के लोगों को बुलाया था। ताहिर अली का आरोप था कि आसपास की मस्जिद के इमामों व मौलानाओं ने व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश डालकर लोगों को भड़काया। फतवा जारी किया और मुस्लिम समाज के लोगों को दावत खाने से रोक दिया।
विज्ञापन

ताहिर अली की शिकायत पर अधिकारियों ने भोजीपुरा थाना प्रभारी को जांच सौंप दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ताहिर को बुलवाकर ऑडियो सुना। उसमें हिंदू-मुस्लिम वैमनस्य की कोई बात नहीं निकली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ताहिर ने लिखकर दिया है कि खाना खराब होने की वजह से गुस्से में आकर उसने हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बनाकर बढ़ा-चढ़ाकर शिकायत की थी। उसने लिखित रूप में शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने ताहिर अली के शिकायत वापस लेने के बयान का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed