फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The father who came to send off his daughter for the first time was beaten up, there was debate for hours, no compromise was reached

Bareilly News: बेटी की पहली विदा कराने आए पिता से मारपीट, घंटों बहस, समझौता नहीं हुआ

Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The father who came to send off his daughter for the first time was beaten up, there was debate for hours, no compromise was reached
फतेहगंज पूर्वी। शादी के बाद बेटी को विदा करने पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों से दूल्हे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों में समझौता होता रहा। लड़की का पिता कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव में बरात गई थी, जहां बरात में दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद मामला सुलझ गया और बरात दुल्हन को लेकर बृहस्पतिवार को गांव आ गई। इसके बाद सारी रस्में पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी की विदाई कराने के लिए आए तो लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। दोनों पक्ष थाने आए और दूल्हा-दुल्हन भी थाने आए, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही, लेकिन लड़की का पिता नहीं माना। वह रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ा रहा, लेकिन लड़की ने मायके जाने से मना कर दिया और ससुराल में ही रहने की बात कही। पुलिस ने लड़की के पिता को मेडिकल के लिए फरीदपुर सीएचसी भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी है रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed