फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The family members of the lover who had come to harvest the crop were chased and beaten.

Bareilly News: फसल काटने आए प्रेमी के परिजनों को दौड़ाकर पीटा

Wed, 16 Oct 2024 06:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
The family members of the lover who had come to harvest the crop were chased and beaten.
तीन महिलाओं को पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया, 15 दिन पहले युवक ले गया था दूसरे समुदाय की लड़की
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। लड़की को ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक की लड़की के परिवार की महिलाओं ने मंगलवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोग भाग गए, लेकिन तीन महिलाएं फंस गईं। पुलिस ने उनको छुड़ाया। आरोपियों को मुचलका पाबंद किया गया है।
15 दिन पहले इलाके के एक गांव में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय का युवक बहुसंख्यक समुदाय की लड़की को थाना अलीगंज स्थित उसकी रिश्तेदारी से फुसलाकर ले गया था। फतेहगंज पश्चिमी और अलीगंज थाना पुलिस ने दोनों को तलाश कर युवक को जेल और लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था। घटना के समय से युवक का परिवार घर पर ताला डालकर फरार हो गया था। इस बीच उनकी धान की फसल पक गई। मंगलवार रात युवक के परिजन 12 लोगों के साथ कंबाइन मशीन लेकर फसल काटने पहुंच गए।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों को पता लगने पर उसके परिवारों की 25 महिलाएं लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गईं। धान की फसल काट रहे लोगों को उन्होंने दौड़ाकर पीटा। बाकी लोग जान बचाकर भाग गए, लेकिन तीन महिलाएं घेर ली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको छुड़वाया। फिर कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

लड़की के अभी कोर्ट में बयान नहीं हो सके हैं। इसके बाद ही आरोपी पर ठीक से कार्रवाई की जा सकेगी। लड़की पक्ष के लोग नाराज थे, इसलिए युवक के परिजनों को घेर लिया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुचलका पाबंद भी किया गया है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed