फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The faces of the candidates lit up after seeing the general question paper.

Bareilly News: सामान्य प्रश्नपत्र देख, खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Sun, 25 Aug 2024 04:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
The faces of the candidates lit up after seeing the general question paper.
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में मध्यम स्तर का प्रश्नपत्र देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि, सामान्य अध्ययन और गणित के कुछ सवाल उनके लिए उलझाऊ रहे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर केवाईसी व सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को समय पूर्व प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए प्रवीन, अभिषेक, मोहित, प्रिया, जावेद ने बताया कि 120 मिनट के पेपर में सामान्य अध्ययन और गणित के सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। 300 अंकों के प्रश्नपत्र में नॉवेल, पैन की परिभाषा, देशों की राजधानी, दिवस, बैंक, जीएसटी, जी20 आदि से जुड़े सवाल शामिल रहे।
विज्ञापन


धूप में इंतजार करते रहे परिजन
परीक्षा केंद्रों के अंदर एक ओर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। वहीं केंद्र के बाहर दूर-दराज से आए परिजन उनका कड़ी धूप में इंतजार करते नजर आए। ऐसे अभ्यर्थी भी केंद्रों के बाहर खड़े दिखे, जिनका पेपर दूसरी पाली में था। अभ्यर्थी व उनके परिजन धूप से बचने के लिए परीक्षा केंद्र के आसपास धर्मस्थल, दुकानों व पार्क में आराम करते दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed