{"_id":"690e5cd84387cb602d0eb861","slug":"the-existence-of-the-nahal-river-is-under-threat-due-to-encroachment-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3176-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कब्जे से नाहल नदी के अस्तित्व पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कब्जे से नाहल नदी के अस्तित्व पर संकट
विज्ञापन
नाहल नदी की जमीन पर अवैध कब्जे कर धारा की बंद
मीरगंज। मीरगंज क्षेत्र की जीवनरेखा कहीं जाने वाली नाहल नदी दम तोड़ रही है। “एक नदी एक झील” योजना के तहत इसे पुनर्जीवित करने की घोषणा तो की गई, लेकिन यह योजना कागजों तक ही सीमित रह गई। नतीजा यह है कि नदी अब अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। यहां कभी लहरें बहती थीं। अब वहां अब खेतों में गेहूं और बरसीम की फसलें लहलहा रही हैं।
रामपुर जनपद में डीएम जोगिंदर सिंह की पहल पर इस योजना के तहत कई नदियां दोबारा प्रवाहित हो उठीं, लेकिन बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में नाहल नदी का जीर्णोद्धार अब तक शुरू नहीं हो पाया है। भूमि पूजन तो औपचारिक रूप से हुआ, पर सीमांकन से पहले बारिश आ गई और पूरा काम ठप पड़ गया। तब से लेकर अब तक नदी पुनर्जीवन की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं।
56 किमी. लंबी नदी में कब्जा
करीब 56 किलोमीटर लंबी यह नदी, जो कभी मीरगंज से बहते हुए पीलाकर नदी में आकर मिलती थी, आज केवल नाले का रूप ले चुकी है। इसके किनारों पर लोगों ने कब्जे कर लिए हैं, कहीं खेत बना दिए गए हैं, कहीं घरों के कूड़े-कचरे का अड्डा बना दिया गया है। नदी की तलहटी में मिट्टी, झाड़ियां और अवैध निर्माणों ने जलधारा का मार्ग पूरी तरह रोक दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन की घोषणा दिखावे तक सीमित
कुल्छा निवासी ओमप्रकाश शर्मा बताते हैं कि जब प्रशासन ने नाहल नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की घोषणा की थी, तब पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब हमारी नदी फिर से बहेगी, बच्चों को पानी देखने को मिलेगा, खेतों में नमी लौटेगी। लेकिन अफसोस सब केवल दिखावे तक सीमित रह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अब भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले कुछ वर्षों में नदी का नाम भी केवल इतिहास की किताबों में रह जाएगा।
--
मेरी जानकारी में नहीं है। अगर अवैध कब्जे हुए तो तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कराई जाएगी। अगर कब्जा पाया जाता है तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक कुमार, एसडीएम