फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The exercise to make the city smart in lockdown also intensified

लॉकडाउन में भी सिटी को स्मार्ट बनाने की कवायद हुई तेज

Wed, 22 Apr 2020 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
The exercise to make the city smart in lockdown also intensified
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

तीन सड़कों के निर्माण को 180 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पास हुए कई अहम प्रस्ताव

बरेली। लॉकडाउन की बंदिशों के बावजूद अफसर शहर में स्मार्ट सिटी के काम कराने को तरजीह देने में जुट गए हैं। मंगलवार को आयुक्त रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में 588. 81 करोड़ के 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें 25 किलोमीटर तक की तीन सड़कों के निर्माण और सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए 179. 95 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई गई।

बैठक में बॉटेनिकल गार्डन, स्मार्ट क्लासेज, वाकिंग ट्रैक, जिला अस्पताल की एफओबी, सोलर ट्री आदि के प्रस्तावों को भी चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। 25 किलोमीटर की तीन नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत करने के साथ ही नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन के लिए बोर्ड लगाने पर भी चर्चा हुई। बाकरगंज में अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए भी बजट जारी किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 19.28 करोड़ का बजट जारी किया गया। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि हर कार्य की ई-निविदा प्राप्त की जाएंगी। निर्देश दिए कि टेंडर लेने वाली फर्मों को काम पूरा होने पर ही भुगतान किया जाए। 80-90 प्रतिशत काम पूरा होने पर भुगतान न किया जाए। सभी उपकरणों की खरीद टॉप फाइव ब्रांडेड कंपनियों से ही कराई जाए। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed