फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The encroachment on the Pangheli river was removed, the encroachers were in a state of panic

Bareilly News: पनघैली नदी पर किए गए कब्जे को हटवाया, कब्जेदारों में खलबली

Sun, 31 Aug 2025 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
The encroachment on the Pangheli river was removed, the encroachers were in a state of panic
नवाबगंज में नदी से अवैध अतिक्रमण हटवाते एसडीएम में नवाबगंज
नवाबगंज। कस्बे से निकली पनघैली नदी पर पिछले कई दिनों से किए जा रहे अतिक्रमण पर शनिवार को तहसील प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया। प्रशासन के इस बुलडोजर ने नदी के पानी के बहाव को बदले जाने के लिए किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया।
विज्ञापन

कस्बे के पश्चिमी दिशा में एक शादी हाॅल के पीछे कुछ कॉलोनाइजरों द्वारा प्लाटिंग की जा रही है। इन काॅलोनाइजरों ने पास में ही बह रही पनघैली नदी के पानी के बहाव का रुख पूरब दिशा में मोड़ने के लिए नदी किनारे बड़ी संख्या में रेत के बोरे भरकर डाले थे। नदी में कई जगह लगाए गए इन रेत के कट्टों से नदी के पानी के बहाव को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की गई। नदी पर अवैध कब्जों की शिकायत पर पिछले कई दिनों से राजस्व कर्मियों द्वारा नदी की नपत की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को राजस्व कर्मियों की टीम एक शादी हाल के पीछे जा पहुंची। टीम के पहुंचने के कुछ देर बाद ही एसडीएम उदित पवार भी स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जब नदी का हाल देखा तो उनके तेवर ही बदल गए और उन्होंने तत्काल ही राजस्व कर्मियों को नदी पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व कर्मियों ने बुलडोजर से नदी के पानी का बहाव दूसरी ओर करने को लगाए गए रेत के कट्टों को हटवा दिया। शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई है। इधर, एसडीएम उदित पवार ने बताया कि नदी के पानी का बहाव मोड़ा जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर यह अतिक्रमण हटवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed