फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The driver who stops the bus at night and conducts Namaz suspended, operator's contract terminated

Bareilly News: रात में बस रोककर नमाज पढ़वाने वाला चालक निलंबित, परिचालक की संविदा समाप्त

Tue, 06 Jun 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 06 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
The driver who stops the bus at night and conducts Namaz suspended, operator's contract terminated
बरेली। जनरथ बस को रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर रोककर मुस्लिम यात्रियों को नमाज पढ़वाने वाले रोडवेज के चालक को निलंबित कर दिया गया है। परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। आरएम के निर्देश पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

बरेली डिपो की जनरथ बस (यूपी 32 एनएन 0330) शनिवार रात 7:30 बजे सवारियां लेकर सेटेलाइट बस स्टैंड से कौशांबी के लिए रवाना हुई थी। बस पर नियमित चालक केपी सिंह और संविदा परिचालक मोहित यादव तैनात थे। बरेली से निकलने के बाद चालक-परिचालक ने रामपुर से पहले सुनसान जगह पर बस को रोक दिया था। काफी देर तक बस न चलने पर यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो पता लगा कि दो मुस्लिम यात्री उतरकर बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर अन्य यात्रियों ने हंगामा किया था। रात के अंधेरे में कहीं पर भी बस रोक देने की मंशा पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया कि किसी वारदात को अंजाम देने का षड़यंत्र भी हो सकता है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सतेंद्र नाम के यात्री ने वायरल कर दिया था। ट्विटर के जरिये परिवहन निगम के एमडी से शिकायत की गई थी। इस पर आरएम दीपक चौधरी के निर्देश पर सोमवार को चालक और परिचालक पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनियन ने जताया रोष, कहा एकतरफा कार्रवाई
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र पांडेय ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए रोष जताया। कहा कि एमडी का आदेश है कि किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले आरोपी का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। कई बार यात्री चालक-परिचालक पर दबाव बनाकर बस रुकवा लेते हैं। इस मामले में भी ऐसा हो सकता है।

वर्जन
जनरथ बस रास्ते में रोक कर बीच सड़क पर नमाज पढ़वाने के मामले में शिकायत मिलने के बाद चालक को निलंबित किया गया है। परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। - संजीव श्रीवास्तव, एआरएम- बरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed