फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The driver who slept on the roof of the truck died of electric shock

ट्रक की छत पर सोए चालक की करंट से मौत

Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
The driver who slept on the roof of the truck died of electric shock
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बड़ा बाईपास पर विलयधाम के पास हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई जान

विज्ञापन
हाफिजगंज/रिठौरा। ट्रक के ऊपर सोए फर्रुखाबाद के थाना कंपिल इलाके के गांव सिवारा निवासी चालक अशोक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह जब काफी देर तक चालक नहीं जागा तो पास में ढाबे पर मौजूद लोगों ने ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा तो उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, चालक अशोक सोमवार रात करीब 10 बजे पीलीभीत से ट्रक लेकर बड़ा बाईपास पर विलयधाम के पास स्थित ढाबे पर पहुंचे थे। अशोक ने ढाबे पर खाना खाया और फिर ट्रक के ऊपर सोने चले गए। रात में किसी तरह ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उन्हें करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। सुबह ढाबे पर मौजूद लोगों ने काफी देर तक चालक को नहीं देखा तो वह ट्रक के ऊपर पहुंचे। वहां अशोक का शव पड़ा मिला। अशोक की जेब में मिली डायरी पर लिखे नंबर पर ट्रक मालिक से बात की गई, तब उनके घर का पता चला। ढाबा मालिक मोहम्मद हनीफ ने मामले की सूचना इज्जतनगर थाने की बैरियर दो पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अशोक के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed