{"_id":"66e0c123ecf3f695ef050a67","slug":"the-driver-dozed-offthe-bus-collided-with-a-tree-one-passenger-died-bareilly-news-c-4-bly1015-478292-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चालक को झपकी आई... पेड़ से टकराई बस, एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चालक को झपकी आई... पेड़ से टकराई बस, एक यात्री की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही निजी बस सिंधौली चौराहे से आगे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास चालक को झपकी आने के चलते पेड़ से टकरा गई। हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी युवक की मौत हो गई। बस में करीब 50 यात्री बैठे थे, इनमें से 11 गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार सुबह चार बजे बस नेशनल हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ टूटकर जमीन पर गिर गया और बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। मौका पाकर बस चालक एवं कंडक्टर फरार हो गए।
मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस व राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला, तब तक घनश्याम (21) निवासी खानपुर थाना मैगलगंज लखीमपुर खीरी की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार सभी लोग लखीमपुर खीरी जिले के अलग-अलग गांवों के थे।
विज्ञापन
जो दिल्ली में काम कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को थाने में खड़ा करवा दिया है। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया बस में 50 से अधिक सवारियां बैठी थीं। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। संवाद