{"_id":"3edd57313cbcc56810ed40d9f4e770b9","slug":"the-dream-of-becoming-an-engineer-a-killer-in-the-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना इंजीनियर बनने का, खेल में भी लाजवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना इंजीनियर बनने का, खेल में भी लाजवाब
बरेली
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मशीनों से इनको प्यार है, लेकिन खेल में भी इनका कोई सानी नहीं। अपने शौक को सिर्फ कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पूरा करने वाले अब राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। मौका है प्रदेश भर के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट की खेल प्रतियोगिताआें का। लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित स्टेट लेवल स्पोर्ट्स मीट 2016 के फाइनल मुकाबले एसआरएमएस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में चल रहे हैं। यहां से चुने गए खिलाड़ी और टीम नेशनल स्तर के मुकाबलों में भाग लेंगी।
एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पूरे प्रदेश के कई इंजीनियरिंग कॉलेजाें से छात्र शामिल हुए हैं। क्लास में किताबों और प्रयोगशाला में मशीन के साथ खेलने वाले छात्र मैदान में एक-दूसरे से जीतने के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो- खो, वालीबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और शतरंज जैसे खेलों में भिड़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र महेश फुटबाल खेलते हैं। वह कहते हैं कि फुटबॉल शौक है, लेकिन पढ़ाई के साथ जारी नहीं रख पाया। अब मौका मिला तो इसमें भी अच्छा करूंगा। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र पंकज बताते हैं कि बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन बड़े स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिला। पहली बार मुकाबले के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है।
पहली बार हो रहा ऐसा आयोजन
सभी संस्थान पहले अपने स्तर पर ही खेल प्रतियोगिताएं कराते आए हैं। लेकिन इस बार एपीजेएकेटीयू लखनऊ ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया है। इंडियन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन गैर तकनीकी विश्वविद्यालयाें में पहले से ही आयोजन कराता आया है। तकनीकी विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
मार्च पास्ट से हुई शुरुआत
पहले दिन खेलों की शुरुआत से पूर्व खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल ने शुभारंभ किया। कबूतर उड़ाए गए और गुब्बारे छोड़े गए। इस मौके पर एपीजेएकेटीयू लखनऊ से संबद्ध 11 जोन के 42 तकनीकी व प्रबंधन कॉलेज शामिल हुए। खेल प्रतियोगिता 21 फरवरी तक चलेगी। इस मौके पर ट्रस्ट प्रशासक सुभाष मेहरा, प्रो. अनंत कुमार श्रीवास्तव, डीन प्रभाकर गुप्ता, निदेशक फार्मेसी जगन्नाथ साहू, डीन स्टूडेंट वेलफेयर संतोष खरे आदि शामिल रहे।