फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The DM wrote the 11th letter, seeking clarification from the Tehsildar.

Bareilly News: डीएम ने लिखी 11वीं चिट्ठी, तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 26 Nov 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The DM wrote the 11th letter, seeking clarification from the Tehsildar.
बरेली। डीएम के पत्रों को तहसीलदार तवज्जो नहीं दे रहे हैं। 10 पत्र लिखने के बावजूद तहसीलदार ने वीरपाल के जाति प्रमाणपत्र संबंधी जांच रिपोर्ट नहीं दी तो डीएम ने 17 नवंबर को 11वीं चिट्ठी भी लिख डाली। इसके जरिये उन्होंने तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही, रामपुर जिले के गांव लोहापट्टी जाकर वीरपाल की जाति प्रमाणित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रामपुर जिले की मिलक तहसील के लोहापट्टी गांव का वीरपाल फिलहाल बरेली की सदर तहसील के जागृतिनगर करगैना में रह रहा है। सदर तहसील से उसके नाम अनुसूचित जाति (धनगर) का प्रमाणपत्र जारी है। इस मामले में मंडल स्तरीय स्क्रूटनी समिति ने 21 दिसंबर 2022 को डीएम को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। इसके क्रम में डीएम और तहसीलदार सदर के बीच पत्रों के जरिये जोर आजमाइश चल रही है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि वीरपाल की जाति के संबंध में जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से मामला लंबित है। छह नवंबर को जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति की बैठक हुई। इसमें यह मामला उठा था। इसी के क्रम में पत्र लिखकर तहसीलदार से कहा है कि आप खुद मौके पर जाकर जांच करें और रिपोर्ट दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

डीएम की तरफ से जारी पत्र मिला है। नायब तहसीलदार भोजीपुरा अभिषेक तिवारी से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। - भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed