{"_id":"69daa5175eb24d40880f59dd","slug":"the-disturbance-has-stopped-and-the-mercury-will-rise-above-normal-within-a-week-bareilly-news-c-4-bly1053-862183-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विक्षोभ थमा, सप्ताहभर में सामान्य से ऊपर पहुंचेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विक्षोभ थमा, सप्ताहभर में सामान्य से ऊपर पहुंचेगा पारा
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव थमने से तापमान में उछाल दर्ज हो रहा है। 48 घंटे में ही दिन का पारा आठ डिग्री उछला। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सप्ताहभर में पारा सामान्य से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। हल्के बादल छाएंगे, पर बारिश के आसार कम हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बीते दिनों बारिश के दौरान तापमान में गिरावट हुई थी। अब आसमान साफ है और धूप निकल रही है। पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में पारा अब भी सामान्य से नीचे है। दिन में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। तेज पछुआ हवाओं का दौर 12 अप्रैल से कम होगा और सप्ताहभर में ही कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से शुष्क हवा चलेगी। पारा में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री पहुंच सकता है।
शनिवार को दिन भर धूप रही, लेकिन रुक-रुककर बादल भी मंडराते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33.5 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 80 फीसदी रही।