{"_id":"66aec354e2d74c11ed034378","slug":"the-discussions-were-resolved-by-running-a-15-day-campaign-in-the-division-bareilly-news-c-4-lko1018-452676-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंडल में 15 दिवसीय अभियान चलाकर निस्तारित की गईं विवेचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंडल में 15 दिवसीय अभियान चलाकर निस्तारित की गईं विवेचनाएं
विज्ञापन
बरेली। पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह के निर्देशन में मंडल में 2023 की लंबित विवेचनाओं को लेकर 16 से 31 जुलाई तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान प्रत्येक थाना स्तर पर चलाकर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी को दी गई थी। मॉनिटरिंग संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने की।
बरेली में 31 दिसंबर 2023 तक लंबित विवेचनाओं की संख्या 649 थी। अभियान के दौरान 94 विवेचनाएं निस्तारित की गईं। बदायूं में 31 दिसंबर 2023 तक लंबित विवेचनाओं की संख्या 94 थी, अभियान के दौरान 18 विवेचनाएं निस्तारित हो सकीं। पीलीभीत में लंबित 49 लंबित विवेचनाओं के सापेक्ष 26 निस्तारित की गईं।
शाहजहांपुर में लंबित विवेचनाओं की संख्या 74 थी इसमें अभियान के दौरान 11 विवेचनाएं निस्तारित हो सकीं। शेष विवेचनाओं में गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण के लिए जनपद प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
अभियान के दौरान बीते साल की लंबित 149 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। इससे थाना व जनपद स्तर पर पुरानी विवेचनाओं का बोझ भी कुछ कम हुआ। बाकी मुकदमों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। - डाॅ. राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक