{"_id":"69e28301ee88d25ab105af5b","slug":"the-deadline-has-expired-and-the-corporations-bulldozers-will-now-be-used-to-remove-encroachmentsbusinessmen-were-given-seven-days-to-remove-the-encroachments-themselves-bareilly-news-c-4-bly1053-866253-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मियाद खत्म, अब अतिक्रमण पर चलेगा निगम का बुलडोजर\nव्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया था सात दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मियाद खत्म, अब अतिक्रमण पर चलेगा निगम का बुलडोजर व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया था सात दिन का समय
Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कोहाड़ापीर क्षेत्र में नैनीताल रोड और पीलीभीत मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए दी गई सात दिनों की मियाद अब खत्म हो गई है। अब प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। माना जा रहा है कि निगम की टीमें किसी भी वक्त इन मार्गों पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई कर सकती हैं।
नगर निगम ने नौ और 10 अप्रैल को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्वयं कब्जे हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया था। अब यह समय सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। गौरतलब है कि सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत इन मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत निर्माण कार्य समय पर पूरा हो, इसके लिए अतिक्रमण हटाना अनिवार्य हो गया है।
कार्रवाई की आहट के बीच शुक्रवार को कोहाड़ापीर क्षेत्र के व्यापारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों से मुलाकात कर बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था और राहत देने की मांग की। हालांकि, अधिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम ने फिर स्थानीय लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई और नुकसान से बचने के लिए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों ने अभी तक नोटिस का पालन नहीं किया है, उनके खिलाफ जल्दी ही बड़े स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।