फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   body of woman was found hanging from a noose in the house

Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Mon, 10 Jun 2024 03:20 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 03:20 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह फंदे से लटकी मिली। पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। सूचना पर महिला के मायकेवाले भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
body of woman was found hanging from a noose in the house
महिला का फाइल फोटो, अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में कैंफर फैक्टरी के स्टोर इंचार्ज की पत्नी का शव रविवार को छत के कुंडे से लटका मिला। पति उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा कर दिया। सीबीगंज व सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


सुभाषनगर के प्रगतिनगर करगैना कॉलोनी निवासी यशवीर सिंह (37) अपनी पत्नी आरती (35) के साथ सीबीगंज की कैंफर एंड एलाइड प्रोडक्ट लिमिटेड फैक्टरी परिसर स्थित सरस्वती एन्क्लेव कॉलोनी में साथ रहते हैं। रविवार को यशवीर ड्यूटी गए थे। शाम को वह ड्यूटी से लौटे। यशवीर के मुताबिक आरती का शरीर छत के कुंडे से लटका नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना सीबीगंज पुलिस को दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह पत्नी को उतारकर सुभाषनगर के करगैना रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आरती के मायके वाले मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दहेज की खातिर पत्नी को पीटा, कान का पर्दा फटा
सुभाषनगर क्षेत्र की महिला को पति ने दहेज के लिए पीट दिया। मालगोदाम रोड निवासी नाजिया का निकाह आसिफ कुरैशी से हुआ था। आसिफ बार-बार ससुराल वालों से रुपये मांगता था। उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज आसिफ ने पत्नी नाजिया को पीटा तो उसके कान का पर्दा फट गया। 

जेठ करामत और जेठानी तबस्सुम मिलकर आसिफ को उकसाते थे। तीनों मिलकर नाजिया की पिटाई करते थे। आसिफ के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बनवाकर उसका उत्पीड़न करते थे। भाई और भाभी नाजिया को देखने आए तो तबस्सुम ने उसे पीटकर कमरे में बंद कर दिया। जिंदा जलाने की धमकी दी। सुभाषनगर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed