{"_id":"6a0cc19bd0293554b409b782","slug":"the-date-of-the-main-examinations-has-been-changed-due-to-competitive-examinations-bareilly-news-c-4-bly1053-887773-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते मुख्य परीक्षाओं की तिथि बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते मुख्य परीक्षाओं की तिथि बदली
Wed, 20 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 20 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 24 मई से 14 जून के बीच होने वाली परीक्षाओं को इन तिथियों के बीच होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया।
बीए चतुर्थ सेमेस्टर की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 24 मई की जगह अब पांच जून को कराई जाएगी। बीए छठे सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 जून को होगी। तीन जून को होने वाली बीए चतुर्थ सेमेस्टर के कला वर्ग के माइनर विषय, बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के बिजनेस प्रबंधन और बीबीए हेल्थ केयर मैनेजमेंट की परीक्षा सात जून को होगी।
छह जून को होने वाली बीए छठे सेमेस्टर की राजनीति शास्त्र की परीक्षा 20 जून को होगी। बीए छठे सेमेस्टर के इतिहास की परीक्षा आठ जून से हटाकर 22 जून व 23 जून को कर दी गई है। नौ जून को होने वाली हिंदी साहित्य की परीक्षा 24 जून, फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 10 जून से हटाकर 25 जून और बीए ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा 14 जून से हटाकर 26 जून को कर दी गई है।
विज्ञापन
ये परीक्षाएं स्थगित
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक, एमटेक, एमटेक पीएचडी, एमसीए, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, पीजीडीसीए, एमएससी की 20 मई से होने वाली परीक्षाएं अब कुलपति के आदेश के बाद स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह के अनुसार संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को रुविवि में इंजीनियरिंग के छात्रों ने मिडटर्म के बिना ही मुख्य परीक्षाएं कराने का विरोध किया था। मिडटर्म न होने पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद ही यह बदलाव किया गया है।