फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The CT scan unit remained shut till noon due to power failure

Bareilly News: बिजली गुल होने से दोपहर तक ठप रही सीटी स्कैन यूनिट

Sun, 13 Apr 2025 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 13 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The CT scan unit remained shut till noon due to power failure
बरेली। शुक्रवार देर रात आई आंधी और बारिश से खुर्रम गौटिया स्थित तीन सौ बेड अस्पताल की बिजली गुल हो गई। शनिवार दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सीटी स्कैन यूनिट में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से जांच को पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यूनिट स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आने पर सीटी स्कैन जांच शुरू हो सकी। शाम पांच बजे तक 26 मरीजों की जांच हुई। इसमें सरकारी अस्पतालों से रेफर समेत मानसिक चिकित्सालय से भेजे गए मनोरोगी भी शामिल रहे। सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक, पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन यूनिट का संचालन करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुआ। शर्तों के अनुसार यूनिट में सभी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नामित कंपनी की है। कंपनी प्रबंधन से वैकल्पिक व्यवस्था करने को फिर से कहा जाएगा।
विज्ञापन

करीब माह भर पहले भी यह दिक्कत होने पर कंपनी को पत्र लिखकर जेनरेटर लगाने के लिए कहा गया था। अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी। इस पर कंपनी का जवाब भी लिया जाएगा, ताकि भविष्य में यह दिक्कत न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed