{"_id":"6a21d41ca6fe2b5cca089111","slug":"the-craze-for-cars-is-outweighing-rising-fuel-prices-bareilly-news-c-4-bly1034-898542-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईंधन की महंगाई पर भारी पड़ रहा कारों का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईंधन की महंगाई पर भारी पड़ रहा कारों का क्रेज
Fri, 05 Jun 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ईंधन की महंगाई के बावजूद ऑटोमोबाइल सेक्टर रफ्तार भर रहा है। कारोबारियों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों यानी अप्रैल और मई में जिलेभर के वाहन शोरूम से करीब दो हजार कारें बिक गईं। इससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक है।
बाजार के जानकारों के अनुसार, इस समय ग्राहकों के बीच 5-10 लाख रुपये कीमत वाली बजट कारों का है। मध्यम वर्ग के लोग इस रेंज की गाड़ियों को हाथों-हाथ ले रहे हैं। इसके साथ ही, सड़कों पर अपनी धक जमाने के लिए लोग एसयूवी और आरामदायक सफर के लिए सेडान को सबसे ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इन दोनों ही सेगमेंट में बुकिंग का ग्राफ काफी ऊपर चल रहा है।
प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की ओर भी बढ़ा है। कारोबारी अनमोल अग्रवाल ने बताया कि बाजार में ईवी की मांग में उछाल आया है। आंकड़े बता रहे है कि दो महीनों में ही करीब 400 इलेक्ट्रिक कारें बिक चुकी हैं। इससे पता चलता है कि भविष्य की तकनीक को लेकर लोग कितने गंभीर हैं। कारोबारी अल्पित अग्रवाल ने बताया कि कंपनियों ने छूट सहित कई ऑफर दे रखे हैं। शादियों का सीजन और नए वाहनों की डिलीवरी के चलते शोरूम्स पर ग्राहकों की चहल-पहल लगातार बनी हुई है।