फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The couple reached a compromise at the women's counseling center and agreed to live together.

Bareilly News: महिला परामर्श केंद्र में दंपती ने किया समझौता, साथ रहने पर जताई सहमति

Thu, 26 Feb 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The couple reached a compromise at the women's counseling center and agreed to live together.
नवाबगंज। महिला परामर्श केंद्र में बुधवार को दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामलों में दंपती के बीच समझौता हुआ। दंपती ने आपसी सहमति से साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। दोनों पक्षों ने समझौता लिखकर महिला परामर्श केंद्र को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 से शुरू हुए महिला परामर्श केंद्र में अबतक 30 से अधिक परिवारों को टूटने से बचाया गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के धौरेरा निवासी संतोष कुमार की कविता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि शादी के कुछ समय बाद से पति संतोष कुमार, सास-ससुर व अन्य ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नगद और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कविता से मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले को महिला परामर्श केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

केंद्र में बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलर नन्थूलाल आर्य, गोपाल कृष्ण शर्मा, विमला शुक्ला और निसातबानो ने काउंसलिंग की दंपती की। इसके बाद पति ने भविष्य में मारपीट या दहेज की मांग न करने का वादा किया। कविता ने भी साथ रहने की सहमति जताई। समझौते के बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 4 महिला परामर्श केन्द्र पर समझाैता सौपते दंपति

--------- ------------
परामर्श समिति ने तीन परिवारों को बिखरने से बचाया

आंवला। थाना परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में परामर्श समिति ने तीन बिखरे परिवारों को एकसूत्र में बांध दिया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अतरछेड़ी निवासी विशाल-सोनल, मनौना निवासी गजाला-सलमान और चंजरी बालकिशनपुर निवासी जिया लाल की बेटी प्रीति के परिवारों में काफी समय से आपसी विवाद था। तीनों परिवार टूटने की कगार पर थे। समिति अध्यक्ष जय गोविंद सिंह, रमाकांत तिवारी, योगेश माहेश्वरी, रामदीन सागर, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल, रजिया सुल्तान, सीमा रजा, महिला उपनिरीक्षक अंजू की काउंसलिंग से अबतक 120 परिवारों को बिखरने से बचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed