{"_id":"6754b482fc53698c2d0f9e1b","slug":"the-country-is-being-harmed-by-the-mixing-of-religion-and-politics-maulana-tauqeer-bareilly-news-c-4-bly1015-536449-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म और राजनीति के घालमेल से हो रहा देश का नुकसान : मौलाना तौकीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म और राजनीति के घालमेल से हो रहा देश का नुकसान : मौलाना तौकीर
Sun, 08 Dec 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने गायत्री मंत्र पढ़कर सौहार्द का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू गायत्री मंत्र पढ़ें और हनुमान चालीसा पाठ करें। हम आयतल कुर्सी पढ़ें तो कोई विवाद हो ही नहीं सकता। आजकल का हिंदुत्व सरकारी हो गया है। हिंदुत्व में जीव हत्या पाप है, लेकिन सरकारी हिंदुत्व में यह पुण्य का काम हो गया है। धर्म और राजनीति के घालमेल से देश का नुकसान हो रहा है।
मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे।’ उन्हें इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि किसके खिलाफ़ एकता बनानी है। सही बात यह है कि हुकूमत ने मुसलमानों के खिलाफ एलान-ए-जंग कर रखा है। सरकार कोई रही हो, हर दौर में हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। हम ही पीड़ित हुए, हमें ही कुसूरवार बनाया गया। मौलाना ने संभल में मस्जिद के सर्वे में जल्दबाजी का आरोप लगाया। कहा कि हमें पक्ष रखने की मोहलत तक नहीं दी गई।
आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि मौलाना इन दिनों दिल्ली में हैं। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कही हैं।