फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation of Bareilly has started the work of filling potholes and repairing the roads

अमर उजाला असर: बरेली में सड़कों के जख्म पर नगर निगम ने लगाया मरहम, गड्ढे भरवाने और मरम्मत का काम शुरू

Sat, 15 Nov 2025 05:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

बरेली में शहर की सड़कों पर गड्ढे और धंसने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि नगर निगम ने शुक्रवार को सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। 

विज्ञापन
Municipal Corporation of Bareilly has started the work of filling potholes and repairing the roads
श्यामगंज से सेटेलाइट रोड पर धंसी सड़क पर मरम्मत कार्य हुआ शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में नगर निगम ने शहर की सड़कों के गड्ढे भरवाने के साथ ही धंसी हुई सड़कों की मरम्मत भी शुरू करा दी है। मालियों की पुलिया के पास शुक्रवार को एक साथ दो जगह काम शुरू कराया गया है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के बाद मालियों की पुलिया, सीबीगंज (रामपुर रोड), कालीबाड़ी रोड, बरेली कॉलेज के आस-पास कई जगह सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। मालियों की पुलिया से श्यामगंज तक करीब छह जगह नगर निगम पैचवर्क भी करा चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद भी गड्ढे होने और सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। बुधवार रात मालियों की पुलिया के पास एक लेन पर गड्ढा हुआ तो दूसरी लेन की सड़क धंसने लगी। दो दिनों तक नगर निगम ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा 
अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी। जलकल विभाग की टीम शुक्रवार को मालियों की पुलिया पहुंची। यहां गड्ढे को भरवाया गया और धंसे हुए हिस्से की मरम्मत के लिए खोदाई शुरू कराई गई।

सीवर लाइन में लीकेज नहीं, अपने आप धंस रही सड़क
मालियों की पुलिया पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि खोदाई कर सड़क धंसने की वजह का पता लगाएं, लेकिन सीवर लाइन में कहीं भी लीकेज नहीं है। मिट्टी के बैठने से यह सड़क धंस रही है। कई जगह ऐसा हुआ है। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा। 


जलकल के सहायक अभियंता अजीत ने बताया कि धंस रही सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। अब तक सीवर लाइन लीकेज जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। भराव डालकर सड़कों को ठीक कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed