{"_id":"61c8beb0b59c9c21f70f0df9","slug":"the-constable-clashed-at-the-ramganga-post-the-inspector-changed-the-staff-bareilly-news-bly4705097168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा चौकी पर भिड़े सिपाही, इंस्पेक्टर ने बदल दिया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा चौकी पर भिड़े सिपाही, इंस्पेक्टर ने बदल दिया स्टाफ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा चौकी पर भिड़े सिपाही,
इंस्पेक्टर ने बदल दिया स्टाफ
निगरानी और अवैध वसूली को लेकर शुक्रवार को हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सुभाषनगर थाने की रामगंगा चौकी के दो सिपाही बैरियर पर निगरानी और अवैध वसूली को लेकर भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहां मौजूद अन्य सिपाहियों ने जैसे-तैसे बीच बचाव कराया। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतेंद्र भड़ाना ने चौकी पर तैनात सभी आठ पुलिसकर्मियों को बदल दिया है।
बताया जाता है कि बरेली-बदायूं मार्ग स्थित रामगंगा चौकी पर रोज एक सिपाही की ड्यूटी लगती है, जो चौकी पर बाहर बैठकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी करता है। चर्चा है कि इस दौरान अवैध वसूली भी होती है। चौकी पर आठ सिपाही तैनात हैं, जिसके चलते उनमें बदल-बदल कर सिपाही बैठाया जाता है। इसी बीच चौकी के एक पुराने सिपाही को थाने की गाड़ी पर हमराही में लगा दिया गया। शुक्रवार को नए सिपाही की निगरानी ड्यूटी लगी थी मगर इसी बीच हमराही ड्यूटी में लगा सिपाही चौकी पर पहुंच गया और निगरानी ड्यूटी करने की बात कहने लगा। इस पर उस दिन तैनात सिपाही और हमराही से पहुंचे सिपाही में विवाद हो गया। कहासुनी के बीच ही दोनों में गालीगलौज होने लगी। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। चौकी के अन्य सिपाहियों ने किसी तरह उनमें बीच बचाव किया। इस घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने रामगंगा चौकी के आठ सिपाहियों को वहां से हटाकर करगैना, मढ़ीनाथ और सुभाषनगर चौकी भेज दिया है। वहीं, चौकी पर नया स्टाफ भेजा गया है।
‘ अवैध वसूली का मामला नहीं है। ड्यूटी को लेकर नए-पुराने दो सिपाहियों में विवाद हुआ था। इसके चलते ही रामगंगा चौकी पर तैनात सभी आठ पुलिसकर्मियों को वहां से हटाकर दूसरे सिपाही भेजे गए हैं।’
विज्ञापन
- सतेंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर सुभाषनगर