{"_id":"68d5a53791364550080d92e5","slug":"the-condition-of-the-pregnant-woman-deteriorated-due-to-bleeding-and-she-died-bareilly-news-c-4-vns1074-733289-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रक्तस्राव से बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रक्तस्राव से बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत
Fri, 26 Sep 2025 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:45 AM IST
सार
बरेली में भोजीपुरा की एक महिला की सुरक्षित प्रसव के बाद रक्तस्राव से मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
बरेली। सुरक्षित प्रसव के बाद रक्तस्राव होने पर सीएचसी भोजीपुरा से हायर सेंटर रेफर प्रसूता ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन ने सीएचसी के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, पर अभी किसी के खिलाफ शिकायतीपत्र नहीं सौंपा है।
भोजीपुरा के सब्जीपुर खाता निवासी मोहम्मद अहमद ने गर्भवती पत्नी शबाना को 22 सितंबर को भोजीपुरा सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां सामान्य प्रसव हुआ। प्रसूता को दो दिन निगरानी में रखा गया। बुधवार रात प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। स्टाफ ने इलाज शुरू किया, पर कोई असर न होने पर महिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी से अस्पताल पहुंचने के दौरान प्रसूता की हालत गंभीर हो गई थी। अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था न होने से प्रसूता को हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
मिनी बाइपास स्थित निजी अस्पताल में प्रसूता को भर्ती कर इलाज शुरू हुआ, पर हालत बेहद खराब होने से बचाया नहीं जा सका। परिजन दोपहर में प्रसूता का शव लेकर घर चले गए।