फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of Tapeshwarnath Mandir Road, pebbles laid in the way of Kanwadiyas

Bareilly News: तपेश्वरनाथ मंदिर रोड का हाल, कांवड़ियों की राह में बिछा दिए कंकड़

Sat, 20 Jul 2024 07:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of Tapeshwarnath Mandir Road, pebbles laid in the way of Kanwadiyas
बरेली। कांवड़ मार्गों के गड्ढे भरने के नाम पर नगर निगम ने तपेश्वरनाथ मंदिर की राह में नुकीले कंकड़ बिछा दिए। लोगों का कहना है कि कांवड़िये जब इस सड़क से पैदल गुजरेंगे तो उनके पांव के लहूलुहान होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नगर निगम ने सुभाषनगर पुलिया के पास से तपेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाले रोड के गड्ढे नुकीले पत्थरों से भरवा दिए। पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क सुभाषनगर की मुख्य सड़क हैं। रोज इस सड़क से हजारों वाहन गुजरते हैं। इस वजह से जो पत्थर गड्ढों में भरवाए गए थे, वे सड़क पर आ गए। सबसे ज्यादा गड्ढे पुलिया मोड़ से लेकर गुरुद्वारे तक हैं। यहां पूरी सड़क पर कंकड़ बिखरे पड़े हैं। तपेश्वरनाथ मंदिर के पंडित विशन शर्मा बताते हैं कि सावन में यहां हजारों कांवड़िये आते हैं। कई तो पैदल भी आते हैं। ऐसे में सड़क की मरम्मत जरूरी है।
विज्ञापन


फिर उधड़ने लगी सड़क
नगर निगम ने दो दिन पहले मिट्टी व पत्थर मिलाकर गड्ढे भरने की खानापूर्ति कर दी थी। अब पत्थर गड्ढों से निकलकर सड़क पर आ गए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश हो गई तो यहां फिर गड्ढे हो जाएंगे। नुकीले कंकड़ पड़े होने के कारण स्थिति और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



और ज्यादा खराब हो गई सड़क
सड़क पहले से ही काफी खराब थी। अब जो गड्ढे भरे गए हैं, उससे हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। सड़कों पर नुकीले कंकड़ पड़े हैं। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कत होगी। - रवि सक्सेना, सुभाषनगर
सड़क काफी समय से खराब है। बेहतर होता नगर निगम तारकोल और बजरी मिक्सकर गड्ढे भरता। कम से कम दो महीने तक तो दिक्कत नहीं होती। बजरी डालने से और बुरा हाल हो गया है। - मोहित निगम, सुभाषनगर

---

वनखंडीनाथ मंदिर की डगर भी आसान नहीं
फोटो
नगर निगम ने बनखंडीनाथ मंदिर रोड पर भी पैचवर्क के नाम पर शिवभक्तों की राह में रोड़े बिछा दिए हैं। गड्ढे भरने के लिए ऊपर से रेता और मोटी गिट्टी डाली गई है। वह पूरी सड़क पर फैली गई है। ऐसे में नंगे पांव पैदल यात्रा करके आने वाले शिवभक्त जख्मी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed