फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The company will be met only if the model just Stand transportation minister in Bareilly

कंपनी मिले तभी बनेगा बरेली में मॉडल बस स्टैंडः परिवहन राज्यमंत्री

Fri, 22 Jan 2016 12:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर मार्डन बस स्टैंड के लिए कंपनियां नहीं आ रहीं हैं। पिछले साल 22 बस स्टैंड को मल्टी स्टोरी और आधुनिक बनाने के लिए टैंडर निकाले थे लेकिन उनमें से लखनऊ और कानपुर के लिए ही कंपनियां आगे आईं। इन दोनों शहरों में पीपीपी माडल पर बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं। बरेली सहित प्रदेश 22 शहरों में नए बस स्टैंड बनाने को कंपनियां घाटे का सौदा मान रहीं हैं। एक बार और कोशिश होगी कि नए आधुनिक बस स्टैंड के लिए कंपनियां आगे आएं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि बरेली, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद सहित 22 जिलों में पिछले साल पीपीपी माडल के तहत नए और आधुनिक बस स्टैंडों का निर्माण कराने के लिए कंपनियों को टेंडर डालने के लिए आमंत्रित किया था। ये कंपनियां नहीं आईं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधा दिलाने के लिए प्राइवेट बसों को अनुबंधित किया जा रहा है। एसी बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बस स्टैँडों पर वाईफाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed