फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The colorful Ram Baraat, which dances and sings with a bang

धूम से निकली झूमती-गाती रंग-बिरंगी राम बरात

Fri, 18 Mar 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
The colorful Ram Baraat, which dances and sings with a bang
कालीबाड़ी पर रामबारात में जमकर हुई मोर्चाबंदी।
हुरियारों की टोलियों के बीच जमकर मोर्चाबंदी, सड़क चलते लोगों को भी बगैर सराबोर किए नहीं छोड़ा
विज्ञापन

राम बरात के साथ भगवान नृसिंह की शोभायात्रा भी निकली
बरेली। बमनपुरी की रामलीला में बुधवार रात सीता स्वयंवर के मंचन के बाद बृहस्पतिवार को राम बरात निकली तो शहर रंगों में सराबोर हो गया। राम बरात में शामिल झूमते-गाते हुरियारों की टोलियों में पूरे रास्ते भर रंगों की मोर्चाबंदी हुई। हुरियारों ने सड़क चलते लोगों को भी नहीं छोड़ा। राम बरात के साथ भगवान नृसिंह की शोभायात्रा भी निकली।
बमनपुरी के नृसिंह मंदिर शुरू हुई रामबरात बिहारीपुर और टाउन हॉल से गुजरते हुए कुतुबखाना पहुंची जहां चाहबाई से निकली नृसिंह शोभायात्रा कोहाड़ापीर रोड से होते हुए रामबरात में समा गई। यहां से दोनों यात्राएं घंटाघर, जिला अस्पताल मार्ग, कोतवाली, नावल्टी चौराहा और रोडवेज स्टैंड के सामने से गुजरती हुई कालीबाड़ी पहुंचीं जहां हुरियारों की टोलियों के बीच करीब घंटे भर तक जबर्दस्त मोर्चाबंदी हुई। हुरियारों ने यहां मां काली के मंदिर पर दर्शन भी किए।
विज्ञापन

कालीबाड़ी से यात्रा श्यामगंज, गल्ला मंडी, साहू गोपीनाथ स्कूल होकर मठ की चौकी, आलमगीरीगंज के शिवाजी मार्ग पर पहुंची जहां एक बार फिर जमकर मोर्चाबंदी हुई। दोबारा कुतुबखाना पहुंचकर राम बरात बड़ा बाजार से गुजरती हुई साहूकारा पहुंची। यहां भी हुरियारों की टोलियों ने एक-दूसरे के खिलाफ रंगों का मोर्चा खोला। इसके बाद राम बरात किला से सिटी स्टेशन रोड और सिटी सब्जीमंडी होते हुए बमनपुरी लौटकर संपन्न हो गई। यहां से नृसिंह शोभायात्रा नैनीताल रोड की ओर से मुड़ गई और चाहबाई लौटकर विराम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सुबह साढ़े 11 बजे बमनपुरी के श्री नृसिंह मंदिर से राम लीला संचालन समिति के संरक्षक एवं अनुपम कपूर ने हरी झंडी दिखा कर राम बरात का शुभारंभ किया। राम बरात का संचालन समिति के प्रमुख विवेक शर्मा, अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, पंकज मिश्रा, महामंत्री दिनेश दद्दा, अंशु सक्सेना, मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय, नवीन शर्मा, नीरज रस्तोगी, पंकज रस्तोगी आदि ने किया।
कहीं फूल बरसे तो कहीं गुलाल
राम बरात और नृसिंह यात्रा जिधर से भी गुजरी, उसका स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा। कहीं राम बरात पर फूल बरसाए गए तो कहीं गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया। कई जगह हुरियारों के लिए गुझियों और नाश्ते का भी इंतजाम किया गया था। कालीबाड़ी पर युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पंजाबी मार्केट पर व्यापारी नेता संजय अरोड़ा के नेतृत्व में राम बरात का स्वागत हुआ। उनके साथ जितेंद्र अरोड़ा, अमित अरोड़ा, गोपाल सिंह, पंकज मेहरोत्रा भी शामिल थे। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से कोतवाली मार्ग से गुजरती राम बरात पर अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा की गई। इसमें अध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनोज देवल, पंकज देवल, शुभ देवल, धमार्थ सक्सेना, शलभ सक्सेना, रितेश अग्रवाल आदि शामिल रहे। बिहारीपुर में अमित अरोड़ा के नेतृत्व स्वागत किया गया। श्यामगंज, मठ की चौकी, आलमगीरी गंज, बड़ा बाजार, साहूकारा और किला आदि स्थानों पर भी राम बरात का जोरदार स्वागत हुआ।
मोर्चाबंदी : कालीबाड़ी में मशीने से उड़ा गुलाल
कोतवाली, नावल्टी चौराहे से गुजरकर राम बरात और हुरियारों का सैलाब कालीबाड़ी की ओर बढ़ा। इसी दौरान जगह-जगह मोर्चाबंदी शुरू हो गई। छतों और सड़कों के किनारे इकट्ठे हजारों लोग ट्रैक्टर, ट्रॉली पर सवार हुरियारों को रंगों से सराबोर करने लगे। बरेली कॉलेज गेट के सामने, कालीबाड़ी मंदिर के पास और फिर श्यामगंज फ्लाईओवर तक पांच जगह जमकर मोर्चाबंदी हुई। मंदिर के ठीक सामने युवा लोधी सभा ने फ्लॉवर ब्लोअर मशीन से रंग और गेदें के फूलों की बारिश हुरियारों की गई। पूरी राम बरात के दौरान डीजे और लाउडस्पीकरों पर गीतों का शोर गूंजता रहा।
राजनीति के रंग भी छलके, साइकिल का जुलूस निकाला श्रीराम के साथ मोदी-योगी के भी नारे
राम बरात में राजनीति के रंग भी छलके। हुरियारों की एक टोली ने भगवा लहराते हुए साइकिल को कंधों पर उठाकर उसका जुलूस निकाला। इसके अलावा भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ मोदी और योगी के भी नारे लगाए। होली के पारंपरिक गीतों के साथ योगी और मोदी पर बने चुनावी गीतों का शोर भी राम बरात में शुरू से आखिर तक गूंजता रहा जिन पर हुरियारे थिरकते नजर आए। भगवा के साथ भाजपा का ध्वज बी खूब लहराया गया। यहां तक पहली बार राम बरात में बुलडोजर भी शामिल नजर आयाष
राह चलते लोगों को रोककर लगाया रंग
हुरियारे होली के जबर्दस्त सुरूर में थे। बिहारीपुर से शुरुआत के बाद आखिर तक इसका असर दिखाथा। राम बरात दोपहर करीब दो बजे कालीबाड़ी के पास पहुंची मगर उससे पहले ही सड़क और इलाके के लोग रंगों से सराबोर हो चुके थे। कालीबाड़ी से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हुरियारों ने रंग से पोत दिया। इस दौरान कई बार हल्की-फुल्की नोंकझोंक भी हुई।
दो साल कोरोना ने फीका किया रंग पर इस बार जमकर हुआ हुड़दंग
कोरोना की वजह से दो साल तक फीकी रही राम बरात का रंग अबकी बार खासा चटख रहा। बड़े, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी रंगों का लुत्फ लेते दिखाई दिए। राम बरात देखने के लिए छतों और गलियों में लोगों की भरमार थी। हुरियारों ने दम भरभरकर दूर-दूर तक रंगों की बौछार से सभी को सराबोर करने की कोशिश की। जो बचे उन पर गुब्बारे फेंककर रंगों से नहलाया। नालियां भी रंग बिरंगी दिखीं।

हुरियारों की हरकत से खरीदारी करने आए लोग
राम बरात का स्वागत करने और उसे देखने के लिए लोगों उत्साह था लेकिन हुरियारों की हरकतों ने कई लोगों को आक्रोश से भी भर दिया। बसों से अपने घर या रिश्तेदारी में जा रहे लोगों पर पानी और रंग भरे गुब्बारे भरकर खिड़कियों के अंदर फेंके तो लोगों में इसकी नाराजगी भी छलकी। परिवार के साथ खरीदारी करने जा रहे लोगों को जबरन रंग लगा दिया गया। कुछ हुरियारे नालियों और सड़कों पर इकट्ठा गंदा पानी पॉलीथिन में भरकर राहगीरों पर फेंककर उत्साहित होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed