फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The color of prosperity will be added to the market due to the Jugalbandi of Sahalag and Holi.

Bareilly News: सहालग व होली की जुगलबंदी से बाजार पर चढ़ेगा समृद्धि का रंग

Thu, 22 Jan 2026 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The color of prosperity will be added to the market due to the Jugalbandi of Sahalag and Holi.
बरेली। तीन फरवरी से सहालग की शुरुआत होगी। इसके बाद पूरे फरवरी महीने में मांगलिक आयोजन होंगे। तीन और पांच फरवरी को तेज सहालग होने की वजह से शहर के अधिकतर होटल व बरातघर बुक हैं। इसके लिए लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में ग्राहक उमड़ रहे हैं। दुकानदारों में भी पूरी तैयारी कर रखी है। नया स्टाक मंगा लिया है। इन दाेनों दिनों में करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। होलाष्टक लगने पर यह सिलसिला थमेगा तो त्योहार संबंधी खरीदारी से बाजार पर समृद्धि का रंग बरसेगा।
विज्ञापन

शहर में करीब 300 होटल 250 बरातघर है। बरातघर एसोसिएशन के मुताबिक, लोगों ने पहले ही बुकिंग करा रखी है। एक शादी में अनुमानित 10 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। होटलों में शादी को लेकर पैकेज दो लाख रुपये से शुरू हो रहे हैं। ग्राहक थीम वेडिंग पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। उसी के मुताबिक बुकिंग करा रखी है। कुतुबखाना, बड़ा बाजार, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर समेत शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में ग्राहक उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान चलाने वाले विकास अग्रवाल बताते हैं कि सहालग के दौरान सर्वाधिक जोर कपड़ों पर होता है। बाजार में लहंगे, लांचे, साड़िया़ें की भरमार है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी सहालग के लिए जमकर बुकिंग हो रही है। कारोबारी अल्पित अग्रवाल बताते हैं कि सहालग के लिए मीडियम कारों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। ग्राहक फरवरी में इसकी डिलीवरी लेगे। जीएसटी कम होने का फायदा भी ग्राहकों को मिल रहा है। दाम कम होने से एसयूवी सेंगमेंट में भी बुकिंग बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed